GautamBuddhaUniversityGautambudhnagarGreater noida news

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा । गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 31 यूपी गर्ल्स बटालियन के एनसीसी कैडेटों ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं समर्पण का परिचय दिया। यह शिविर 7 जून 2026 से 16 जून 2026 तक नोएडा स्थित फादर एग्नेल स्कूल में आयोजित किया गया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर 31 यूपी गर्ल्स बटालियन की प्रशासनिक अधिकारी मेजर प्रतिमा नागर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन के माध्यम से कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। इस संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कुल 530 कैडेटों ने भाग लिया। शिविर में प्रतिभागियों को उनके संस्थानों के अनुसार विभिन्न कंपनियों अल्फा, ब्रावो, चार्ली, डेल्टा, ईको तथा फॉक्सट्रॉट में विभाजित किया गया।पूरे शिविर के दौरान ब्रावो कंपनी का नेतृत्व लांस कॉरपोरल आदिति नागर ने किया तथा लांस कॉरपोरल नेहा ने उनका सहयोग किया। बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल सुमित बाना के स्वागत समारोह के दौरान लांस कॉरपोरल आदिति नागर एवं कैडेट मेघा रानी पायलटिंग टीम का हिस्सा रहीं। वहीं गार्ड ऑफ ऑनर टीम में कैडेट एंजल यादव शामिल थीं, जबकि कैडेट ईशिका भाटी एवं कैडेट अपूर्वा यादव टेबल ड्रिल टीम का हिस्सा रहीं।गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कैडेटों ने पेंटिंग,एकल नृत्य, समूह गीत, एकल गायन, हथियार प्रशिक्षण तथा अन्य सांस्कृतिक एवं सैन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके साथ ही उन्होंने थल सैनिक शिविर (टीएससी) चयन से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में भी अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया।विश्वविद्यालय के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि थल सैनिक शिविर हेतु कैडेटों का चयन रहा। कैडेट अंजलि चंद्रा एवं कैडेट अनन्या त्रिपाठी ने मैप रीडिंग श्रेणी में टीएससी के लिए क्वालीफाई किया। वहीं कैडेट प्रीति एवं कैडेट भावना ने ऑब्स्टेकल प्रशिक्षण श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयन प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त लांस कॉरपोरल नेहा, कैडेट मायरा चौधरी और कैडेट इरम नवाज़ तथा ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (हेल्थ एंड हाइजीन) श्रेणी में टीएससी के लिए क्वालीफाई किया।प्रतियोगिताओं में भी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय की टीम ने ड्रिल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अतिरिक्त लाइन एरिया प्रतियोगिता में टीम उपविजेता (रनर-अप) रही। समूह गीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। एकल नृत्य और एकल गीत प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।समग्र रूप से गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने इस शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 3 ट्रॉफियां एवं 27 पदक अर्जित किए। यह उपलब्धि कैडेटों की मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है।शिविर की संपूर्ण अवधि के दौरान गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. भावना जोशी ने कैडेटों का निरंतर मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया तथा प्रत्येक गतिविधि में कैडेटों को प्रेरित करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने संयुक्त वार्षिक शिविर में कैडेटों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए आगामी थल सैनिक कैंप की प्रतियोगिताओं में परिभाग करने वाले कैडेटों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

Related Articles

Back to top button