सेक्टर के मुख्य द्वार पर वाइन्स शाप के विरोध में आबकारी मंत्री से मिले आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
सेक्टर के मुख्य द्वार पर वाइन्स शाप के विरोध में आबकारी मंत्री से मिले आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टर 36 के गेट नंबर एक पर अंग्रेजी शराब की दुकान खोल दी गई है।जिसके चलते वहां पर शराब खरीदने वाले लोगों की बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी रहती है और सेक्टर वासियों को वहां से निकलने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा वहां पर जो लोग शराब खरीदने आते हैं वह खुले में खड़े होकर शराब पीते रहते हैं और वहा से जो भी महिलाएं सेक्टर के बाहर आती जाती हैं उन पर भी ये लोग अश्लील टिप्पणियां करते हैं जिससे आए दिन वहां पर झगड़ा होने की आशंका बनी रहती है साथ ही इस दुकान से मंदिर व स्कूल भी नजदीक है जिसके चलते इस दुकान की वजह से छात्र-छात्राओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।इस शराब की दुकान को सेक्टर के गेट नंबर 1से दूसरी साइड शिफ्ट कराने की मांग की है इस मौके पर रवि भाटी उपाध्यक्ष मौजूद रहे




