GautambudhnagarGreater noida news

कूड़े के अवैध डंपिंग में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े, एक लाख का जुर्माना

कूड़े के अवैध डंपिंग में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े, एक लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर जीटा वन में कूड़े को अवैध रूप से डंप करते हुए चार ट्रैक्टर -ट्राली को पकड़ा। बिल्डर सोसाइटियों से निकलने वाले कूड़े को लाकर सेक्टर जीटा वन के खाली प्लॉट में डंप किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली और ड्राइवर को पकड़ा। चारों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। चेतावनी दी गई कि दोबारा पकड़े जाने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्राली भी जब्त कर ली जाएगी। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कूड़े का उचित प्रबंध करने, इधर-उधर न फेंकने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की है

Related Articles

Back to top button