GautambudhnagarGreater noida news

श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर में बी.एड. प्रथम वर्ष तथा यू.जी./पी.जी. (एन.ई.पी.) परीक्षाओं का हुआ आयोजन,17 महाविद्यालयों के लगभग 1700 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर में बी.एड. प्रथम वर्ष तथा यू.जी./पी.जी. (एन.ई.पी.) परीक्षाओं का हुआ आयोजन,17 महाविद्यालयों के लगभग 1700 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

ग्रेटर नोएडा। श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर, जो वर्तमान में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध है, में बी.एड. प्रथम वर्ष तथा यू.जी./पी.जी. (एन.ई.पी.) परीक्षाओं का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। इस बारे में प्राचार्या गिरीश कुमार वत्स ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कुल 17 महाविद्यालयों के लगभग 1700 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।परीक्षाओं के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन हेतु महाविद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई । इस बारे में उपप्राचार्या डॉ रश्मि ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए । महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त शिक्षकों तथा कर्मचारियों के सहयोग से परीक्षा कार्य शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया।महाविद्यालय के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया तथा परीक्षा की गरिमा एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

Related Articles

Back to top button