GautambudhnagarGreater noida news

पाली गांव के ग्रामीणों ने गांव मे बने बिजली घर से गांव को 33 के वी से विद्युत सप्लाई जोड़े जाने की मांग को लेकर सोपा ज्ञापन

पाली गांव के ग्रामीणों ने गांव मे बने बिजली घर से गांव को 33 के वी से विद्युत सप्लाई जोड़े जाने की मांग को लेकर सोपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पाली गांव के ग्रामीण 400 केवी उपकेंद्र मे बने 33 के वी बिजली घर से गांव पाली को बिजली सप्लाई देने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन वहा मौजूद एक्शन विपिन कुमार जी को सौपा ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2002 में गांव की कृषि भूमि का अधिग्रहण कर 400 केवी विद्युत केंद्र की स्थापना की गई थी। उस समय गांववासियों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो दशक बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की बिजली आपूर्ति के लिए 33 केवी उपकेंद्र भी बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक पाली गांव को वहां से बिजली सप्लाई नहीं दि गयी है। ग्रामीणों में नाराजगी व आक्रोश है अपनी मांग को लेकर! गांव में विद्युत सप्लाई की तारे झज्जर हालत में है! तीन से चार ट्रांसफॉर्म बिलकुल खराब हालत में बंद पड़े हैं ” शिकायत करने के बावजूद भी एनपीसीएल द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जाता! सभी ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर 15 दिन मे शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे व पाली बिजली घर तालाबंदी करेंगे। पाली गांव में बने 400 केवी उपकेंद्र से जो विद्युत सप्लाई एनपीसीएल को हो रही है! ग्रामीण उसे पूर्ण तरीके से 15 दिन बाद बंद कर देंगे! जब तक मांग पूरी नहीं होगी पाली बिजली घर से कहीं के लिए कोई सप्लाई ग्रामीण नहीं होने देंगे! इस मौके पर समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button