बिलासपुर के व्यापारियों ने की राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर से परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
बिलासपुर के व्यापारियों ने की राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर से परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर कस्बे में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नगर भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम में पहुंचे थे इसी मौके पर बिलासपुरवासियों ने और व्यापारियों ने सांसद से बिलासपुर की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की और हाल ही में चली इलेक्ट्रिक बसों का रूट भी बिलासपुर से करने की मांग की है इस मौके पर सांसद ने तुरंत अधिकारियों को फोन कर इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए इस बारे में व्यापारी सचिन बजाज ने बताया कि परिवहन व्यवस्था ठीक न होने के कारण बिलासपुर का कारोबार प्रभावित हो रहा है क्योंकि इस रूट पर बसों का आवागमन कम होता है उन्होंने बस चलाने की मांग की है इस मौके पर हरेंद्र शर्मा,प्रदीप गोयल,सुशील अग्रवाल,विनय चौटाला भी मौजूद रहे




