सिकंदराबाद में गौ-रक्षा एवं धर्म जागरण का प्रेरणादायी कार्यक्रम हुआ संपन्न
सिकंदराबाद में गौ-रक्षा एवं धर्म जागरण का प्रेरणादायी कार्यक्रम हुआ संपन्न

ग्रेटर नोएडा ।सिकंदराबाद स्थित “नवीन शर्मा कार्यालय” में पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की 81 दिवसीय गविमति (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर गौमाता की रक्षा, सनातन धर्म के उत्थान तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। शंकराचार्य जी महाराज द्वारा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर गौ-रक्षा के प्रति जनमानस को प्रेरित करने के संकल्प को लेकर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मशहूर शिक्षक एवं समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता नवीन शर्मा ने आगंतुक संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपस्थित जनसमूह ने गौ-संरक्षण, धर्म रक्षा और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।पूज्य संतों के आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन से कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और जनजागरण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी एवं युवा उपस्थित रहे।




