GautambudhnagarGreater noida news

गोदरेज गोल्फ लिंक में शीइंस्पायर फाउंडेशन द्वारा भव्य फादर्स डे गाला सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन

गोदरेज गोल्फ लिंक में शीइंस्पायर फाउंडेशन द्वारा भव्य फादर्स डे गाला सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा।शीइंस्पायर फाउंडेशन द्वारा गोदरेज गोल्फ लिंक, ग्रेटर नोएडा में “पिता – एक अनकही कहानी” थीम पर एक भव्य फादर्स डे गाला सेलिब्रेशन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निवासियों, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, महिला उद्यमियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस आयोजन का उद्देश्य परिवार और समाज के निर्माण में पिताओं के मौन त्याग, संघर्ष, समर्पण एवं योगदान को सम्मान देना तथा पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाना था।कार्यक्रम में बच्चों एवं निवासियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पिता-पुत्र/पुत्री गतिविधियां, प्रतिभा प्रदर्शन, सम्मान समारोह तथा महिला उद्यमियों एवं स्थानीय व्यवसायों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।इसके साथ ही पूरे सप्ताह आयोजित समर कार्निवल में बच्चों के लिए गणित कार्यशालाएं, क्राफ्ट सत्र, डांस क्लासेस, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, स्वास्थ्य परामर्श, खेल-कूद एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।बच्चों ने विशेष रूप से फायर विदाउट कुकिंग, क्राफ्ट गतिविधियों तथा रचनात्मक कार्यशालाओं का भरपूर आनंद लिया। गणित सत्रों ने बच्चों को नए सीखने के अवसर प्रदान किए, जबकि प्रातःकालीन खेल एवं व्यायाम सत्रों ने सभी प्रतिभागियों में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। डांस सत्र पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों के सबसे पसंदीदा आकर्षणों में शामिल रहे।इस अवसर पर शीइंस्पायर फाउंडेशन की निदेशक श्रेष्ठा चंद्रा एवं डॉ दीपशिखा वरुण ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समुदाय के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों एवं निवासियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना है।कार्यक्रम को यथार्थ हॉस्पिटल, यस बैंक, रेडिसन ब्लू, मैच माई यूनी, मार्कगुरु, औरम स्वास्थ्य, इराया डेंटल केयर सहित विभिन्न संस्थानों एवं सहयोगी संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ।शीइंस्पायर फाउंडेशन ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली अपनी समर्पित इवेंट सपोर्ट टीम के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन ने श्वेता गुप्ता, कामिया, जिया, शुचि, अर्चना श्रीवास्तव, अर्चना गुप्ता, शिवानी, शुभ्रा विश्वास, मोनिका गोयल, गुन्निका, श्रुति, निताशा, शिखा वर्मा, नीतू रुपलानी, श्वेता सामवेदी, श्रेष्ठा चंद्रा एवं डॉ दीपशिखा वरुण के अथक प्रयासों और समर्पण की सराहना की, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संवाद, पारिवारिक जुड़ाव और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण, उपहार, सहभागिता प्रमाण-पत्र तथा पिताओं से जुड़ी भावनात्मक स्मृतियों के साझा करने के साथ हुआ, जिसने इस आयोजन को सभी के लिए यादगार बना दिया।

Related Articles

Back to top button