GautambudhnagarGreater noida news

ऐच्छर में संदीप भाटी के नेतृत्व में भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल पेयजल (शरबत) किया वितरित 

ऐच्छर में संदीप भाटी के नेतृत्व में भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल पेयजल (शरबत) किया वितरित 

ग्रेटर नोएडा । भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच ऐच्छर में संदीप भाटी के नेतृत्व में जल सेवा (शरबत) शिविर का आयोजन किया। यह शिविर मेन मार्ग पर लगाया गया था। दोपहर से देर शाम तक चले इस शिविर में हजारों राहगीरों, यात्रियों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और वाहन चालकों ने ठंडा और शीतल शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।जैसा आप सभी को मालूम है तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है ऐसे में समाजसेवियों द्वारा लगाया गया यह जल सेवा शिविर लोगों के लिए एक बड़ी राहत का केंद्र बना। शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रेमपूर्वक शीतल जल पिलाया गया, जिससे उन्हें गर्मी से निजात मिली। राहगीरों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक और जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बताया। इस मौके पर संदीप भाटी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है। उनका कहना था कि गर्मी के मौसम में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना मानवता की सच्ची सेवा है। इसी भावना के साथ सभी सहयोगियों ने मिलकर यह सेवा शिविर आयोजित किया। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

जल सेवा शिविर के दौरान पूरे दिन सेवा भाव का वातावरण बना रहा। कार्यकर्ताओं ने आने-जाने वाले लोगों को रोककर पानी पिलाया और कई लोगों को ठंडा पेयजल भी वितरित किया। शिविर में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया और व्यवस्था संभाली। इस मौके पर दीपक भाटी,विपिन नागर,जगदीश नागर, सुशील अग्रवाल, अतुल,हरिओम मावी, सहदेव भाटी चोटीवाला भी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button