GautambudhnagarGreater noida news

आर्या फ़ैशन्स और लॉयड इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीच हुआ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन

आर्या फ़ैशन्स और लॉयड इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीच हुआ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा।आर्या फ़ैशन्स कंपनी ने लॉयड इंस्टिट्यूट ऑफ़ of इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी , ग्रेटर नोएडा के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर लॉयड इंस्टिट्यूट के डीन डॉ. एस. पी. द्विवेदी एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही।आर्या फ़ैशन्स का यह कदम उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन को सशक्त करने की दिशा में उठाया गया एक ठोस प्रयास है। यह पहल विकसित भारत और सशक्त भारत के निर्माण के साथ-साथ युवा उद्यमियों को तैयार करने और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।इस अवसर पर आर्या फ़ैशन्स की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. खुशबू सिंह ने कहा, में लॉयड इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं डॉ. एस. पी. द्विवेदी का हार्दिक आभार प्रकट करती हूँ, जिन्होंने इस सहयोग को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आर्या फ़ैशन्स सदैव नौजवान पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। हम युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेंगे और ऐसी जॉब अपॉर्चुनिटीज क्रिएट करेंगे जो उन्हें अपना करियर चुनने में मदद करें।हमारा मानना है कि जब एक युवा अपनी पढ़ाई पूरी कर वर्किंग प्लेटफॉर्म पर आता है, तभी वह सही मायने में समझ पाता है कि उसे अपने करियर को किस दिशा में ले जाना है। इसलिए आर्या फैशन्स कई ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम्स युवाओं को ऑफर करता है जो उन्हें करियर के कई रास्ते दिखाएंगे और सही मार्गदर्शन देंगे।” लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ़ and टेक्नॉलॉजी के साथ हुआ यह समझौता छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोजर, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करेगा। डॉ. एस. पी. द्विवेदी एवं लॉयड इंस्टीट्यूट की टीम के सहयोग से आर्या फ़ैशन्स छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने हेतु विशेष स्किल डेवलपमेंट मॉड्यूल भी संचालित करेगा।आर्या फ़ैशन्स , उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत राज्य के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। कंपनी युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button