GautambudhnagarGreater noida news

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस का हुआ आयोजन

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा।कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में हाथों की स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल एवं अकादमिक निदेशक बिंदिया गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे नाटक प्रस्तुति एवं भाषण के माध्यम से सही हाथ धोने की तकनीक और संक्रमण से बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

अकादमिक निदेशक बिंदिया गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि “हाथों की स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ हाथ हमें अनेक बीमारियों से बचाते हैं और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें इस आदत को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।”

बीपीटी विद्यार्थियों ने समाज से अपील करते हुए कहा कि “सही तरीके से और नियमित रूप से हाथ धोना सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय है, जिससे हम संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं। विशेषकर भोजन से पहले, शौचालय के उपयोग के बाद और बाहर से आने पर हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है। आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता को अपनाएं और एक स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने हाथ स्वच्छता को अपनाने एवं इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के उत्साह और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Related Articles

Back to top button