श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर (उ0प्र0) में द्रोण पुरातन छात्र समिति (रजि0) (पंजी0 सं0- GBN/08819/2025-26) के तत्वाधान में एक भव्य पुरातन मिलन समारोह का हुआ सफल आयोजन
श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर (उ0प्र0) में द्रोण पुरातन छात्र समिति (रजि0) (पंजी0 सं0- GBN/08819/2025-26) के तत्वाधान में एक भव्य पुरातन मिलन समारोह का हुआ सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा।दिनांक 02.05.2026 (शनिवार) को श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर (उ0प्र0) में द्रोण पुरातन छात्र समिति (रजि0) (पंजी0 सं0- GBN/08819/2025-26) के तत्वाधान में एक भव्य पुरातन मिलन समारोह का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सचिव श्री रजनीकान्त अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स के मार्गदर्शन में तथा संयोजक श्री अमित नागर के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं द्रोणाचार्य बाबा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण सचिव श्री रजनीकान्त अग्रवाल, प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स, उप-प्राचार्या डॉ0 रश्मि गुप्ता तथा समिति के पदाधिकारी- अध्यक्ष- दीपांशु मित्तल, उपाध्यक्ष-डॉ0 लक्ष्मण नागर, सचिव- श्री अमित नागर, उपसचिव-विकास गोयल, कोषाध्यक्ष- श्री सचिन शर्मा, सदस्य-श्री मुकुल बंसल, श्री गिरीश गुप्ता, श्री सुशान्त गोयल, श्री फारूख के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मंच का संचालन डॉ0 रश्मि गुप्ता (उप-प्राचार्या) द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर श्री अमित नागर (संयोजक/सचिव) द्वारा द्रोण पुरातन छात्र समिति के गठन का विस्तार से परिचय किया। प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स जी ने सभी पदाधिकारियों एवं पुरातन छात्रों को शपथ दिलाई गई एवं औपचारिक रूप से समिति के गठन को पूर्ण किया। इसी क्रम में सभी पुरातन छात्र/छात्राओं ने अपना परिचय देकर विचारों को साझा किया। तत्पश्चात् प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार द्वारा उद्बोधन देते हुआ कहा कि पुरातन छात्र समिति का महाविद्यालय के विकास में महती भूमिका रही और कहा कि महाविद्यालय का विद्यार्थी ही समाज में उसकी छवि को दर्शाता है। तत्पश्चात् सचिव श्री रजनीकान्त अग्रवाल के द्वारा प्रेरक विचार व्यक्त किए गये। सचिव महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुरातन छात्र समिति के गठन से महाविद्यालय को उचित दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में पुरातन छात्र समिति के सदस्य श्री दीपांशु मित्त, श्री अमित नागर, श्री गिरीश गुप्ता, श्री फारूख एवं श्री विक्रांत के द्वारा सहयोग राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में डॉ0 रश्मि गुप्ता उप-प्राचार्या के द्वारा भी विचार व्यक्त किये गए। कार्यक्रम में अंत में अमित नागर जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर समापन किया गया। यह आयोजन आपसी सहयोग, समन्वय एवं संस्थान के प्रति जुड़ाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।कार्यक्रम में अन्य पुरातन छात्र नितिन कुमार, विक्रांत गोयल, दीक्षा शर्मा, मोहित कुमार, दीपांशु मित्तल, फारूख अली, प्रभाकर सिंह, सुशांत गोयल, विकास गोयल, अखिल कुमार, नितिन नागर, नेहा मलिक, अशोक कुमार, काजल शर्मा, सुमित कुमार, गिरीश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार का समस्त स्टॉफ कार्यक्रम में उपस्थित रहा।




