GautambudhnagarGreater noida news

आर्या फैशन्स में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन,आईबीए एवं यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के संयुक्त प्रयास से सैकड़ों श्रमिक हुए लाभान्वित । एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने किया शुभारंभ

आर्या फैशन्स में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन,आईबीए एवं यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के संयुक्त प्रयास से सैकड़ों श्रमिक हुए लाभान्वित

एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने किया शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में आर्या फैशन्स, प्लॉट नंबर 481, उद्योग केंद्र-II, ईकोटेक-III, ग्रेटर नोएडा में IBA एवं यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के संयुक्त प्रयास से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक एवं मेजबान आर्या फैशन्स की संस्थापक डॉ. खुशबू सिंह रहीं। शिविर का शुभारंभ एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा की वरिष्ठ चिकित्सक टीम ने डॉ. अश्वनी जी के कुशल निर्देशन में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।इस स्वास्थ्य शिविर में फैक्ट्री के सभी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए व्यापक स्तर पर निःशुल्क जाँच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। श्रमिकों को शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जाँच, हीमोग्लोबिन परीक्षणदंत रोग विशेषज्ञ द्वारा दाँतों का परीक्षण एवं परामर्श ,नेत्र विशेषज्ञ द्वारा आँखों की जाँच एवं परामर्श, हृदय रोग से संबंधित ईसीजी परीक्षण   सामान्य रोगों के लिए निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर की विशेष बात यह रही कि डॉ. खुशबू सिंह ने न केवल आर्या फैशन्स के श्रमिकों, बल्कि आस-पास की सभी औद्योगिक इकाइयों के कामगारों को भी इस शिविर में आमंत्रित किया। परिणामस्वरूप, सुबह से ही जाँच के लिए श्रमिकों का ताँता लगा रहा और सैकड़ों लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।इस स्वास्थ्य शिविर में यह स्पष्ट रूप से देखा गया कि श्रमिक एवं कामगार इस निःशुल्क जाँच एवं उपचार को पाकर अत्यंत प्रसन्न एवं संतुष्ट थे। कई श्रमिकों ने कहा कि फैक्ट्री परिसर में ही इतनी व्यापक स्वास्थ्य सुविधा मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। इस अवसर पर एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने उपस्थित श्रमिकों को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सामाजिक सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है।यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा, के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अश्वनी ने श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य जाँच के महत्व, संतुलित आहार एवं कार्यस्थल पर स्वच्छता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने ईसीजी, बीपी एवं शुगर जैसी बीमारियों के शुरुआती लक्षणों पर भी चर्चा की। अपने संबोधन में आर्या फैशन्स की संस्थापक डॉ. खुशबू सिंह ने कहा, “हमारे श्रमिक ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी हैं। इनके स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मेरा सभी से आग्रह है कि इस तरह के शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।” उन्होंने शिविर में पधारकर श्रमिकों का उत्साहवर्धन करने के लिए एसडीएम आशुतोष गुप्ता का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा की पूरी टीम को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और श्रमिकों ने आयोजकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button