जी डी गोयंका विद्यालय में बहुभाषी साहित्य उत्सव का हुआ भव्य एवं सफल आयोजन
जी डी गोयंका विद्यालय में बहुभाषी साहित्य उत्सव का हुआ भव्य एवं सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित साहित्य उत्सव “लिटरेरी कैलिडोस्कोप – वर्ड्स विदाउट वॉल्स” का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भाषा, साहित्य और संस्कृति के विविध रंगों से सराबोर दिखाई दिया।कार्यक्रम में कुल 25 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कक्षा प्रथम से द्वादश तक के विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी, हिंदी, संस्कृत, फ्रेंच तथा जर्मन भाषाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विभिन्न प्रतियोगिताओं में हास्य पंक्तियों का प्रस्तुतीकरण, मौन की कला, शेक्सपियर का नवीन रूपांतरण, चित्र संवाद, श्रवण कक्ष, दोहा वाचन – कबीर के दोहे, वाद-विवाद प्रतियोगिता, वीर रस काव्य प्रस्तुति, आशु भाषण प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत गायन, कविता वाचन तथा पाँच शब्दों से एक कहानी जैसी रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
विद्यार्थियों ने मंच संचालन, काव्य पाठ, भाषण, अभिनय, वाद-विवाद, संगीत एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, भाषा ज्ञान और प्रस्तुति कौशल की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों सहित प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। अनेक प्रतिभागियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने-अपने विद्यालयों का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्या महोदया ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफल आयोजन हेतु बधाई देते हुए कहा कि ऐसे साहित्यिक उत्सव विद्यार्थियों में भाषाई दक्षता, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करते हैं।यह बहुभाषी साहित्य उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने, विभिन्न भाषाओं के प्रति सम्मान जागृत करने तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय सिद्ध हुआ।




