GautambudhnagarGreater noida news

विधायक तेजपाल नागर एवं भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

विधायक तेजपाल नागर एवं भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

ग्रेटर नोएडा ।दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक तेजपाल नागर एवं भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। स्वीकृत प्रमुख सड़क मिल्क खटाना से नई बस्ती मार्ग

लंबाई – 1.200 किमी

लागत – ₹77.80 लाख,

वीरपुरा नूरपुर से खण्डेरा मार्ग का नवनिर्माण

लंबाई – 2.100 किमी

लागत – ₹129.88 लाख,

खेड़ी तिलपता से घोड़ी बछेड़ा मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

लंबाई – 11 किमी

लागत – ₹22 करोड है।

विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी। बेहतर सड़कें स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएंगी।उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दादरी विधानसभा निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ दादरी विधानसभा को एक आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह नागर, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद, रामकुमार नागर, विजेंद्र नागर, संतराज, विनोद भाटी, डॉक्टर जगदीश, राम सिंह प्रधान, बिल्लू भाटी, पप्पू भाटी, नवीन भाटी (तिलपता), सतेंद्र, निर्मल, तवर, भिकारी सिंह, जयबीर सिंह, कन्हैया शर्मा, रविन्द्र, राधाचरण, कुलदीप प्रधान, सतबीर प्रधान, सुंदर भाई, सोया, देवेंद्र खटाना, रविंद्र प्रधान, कपिल, अमरपाल सिंह, संजय, पवन, वीर मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button