ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ हाथ बढ़ाना हेल्पिंग ग्रुप के सदस्यों ने चार मूर्ति के पास जरूरतमंद बच्चों को दिया निशुल्क स्टेशनरी का सामान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ हाथ बढ़ाना हेल्पिंग ग्रुप के सदस्यों ने चार मूर्ति के पास जरूरतमंद बच्चों को दिया निशुल्क स्टेशनरी का सामान

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ हाथ बढ़ाना हेल्पिंग ग्रुप के सदस्यों ने चार मूर्ति के पास शिव कॉलोनी में अध्यापिका रेखा द्वारा पढ़ाए जा रहे जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क स्टेशनरी का सामान दिया। ग्रुप सदस्य अनीता प्रजापति और गौरव गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का नया सत्र शुरू हो गया है और बच्चों को इस समय नई पाठ्य सामग्री की जरूरत होती है, इसलिए हमने बच्चों को ये सामग्री दी जिससे उन्हें पढ़ाई करने में मदद मिले।सरोज शर्मा और प्रत्यूष कुमार ने कहा कि सभी बच्चे नई-नई पाठ्य सामग्री ,कापी,पेन,कलर, पेंसिल आदि चीज़ पाकर बहुत खुश हुए। सभी बच्चे इस गर्मी में इस निशुल्क शिक्षालय में पढ़ने आते हैं, ये अच्छी बात है।रंजीत सिंह ने बताया जल्द ही हमारी टीम इन बच्चों को स्कूल बैग और पढ़ाई से सम्बन्धित अन्य समान भी देगी संस्था के साथ आई डॉक्टर गरिमा ने बच्चों को गर्मी में कैसे खुद को लू से बचा कर रखे इसके लिए जागरूक किया ,और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह भी दी।इस नेक कार्य में प्रत्युष कुमार, सरोज शर्मा, अनीता, रंजीत सिंह, गौरव गुप्ता, अंकित शंखधर,डॉक्टर गरिमा, आदि कई सदस्यों का सहयोग रहा।




