GautambudhnagarGreater noida news

प्रो बोनो क्लब, शारदा स्कूल ऑफ लॉ की सराहनीय पहल—वृद्धाश्रम में जागरूकता एवं सहयोग कार्यक्रम

प्रो बोनो क्लब, शारदा स्कूल ऑफ लॉ की सराहनीय पहल—वृद्धाश्रम में जागरूकता एवं सहयोग कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा । शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं सीनियर सिटीजन कार्ड पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई तथा उनके लिए दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें उपलब्ध कानूनी संरक्षण एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था। इस पहल से न केवल जागरूकता बढ़ी, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के बीच विश्वास और सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ हुई।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को एल्डरली हेल्पलाइन नंबर 18005993733 के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे वे आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।

प्रो. (डॉ.) ऋषिकेश दवे, डीन, शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने कहा, इस प्रकार की पहल छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है और शारदा विश्वविद्यालय इस दिशा में निरंतर कार्यरत है।डॉ. मानवेंद्र सिंह ने कहा, यह कार्यक्रम केवल सेवा नहीं बल्कि सीखने का भी अवसर है। हमारे छात्र समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं, जो सराहनीय है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. वैशाली अरोड़ा का विशेष योगदान रहा। साथ ही छात्र स्वयंसेवकों मीनल, बिंदिया, श्रेया, पार्थ, सिधार्थ एवं उज्जवल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button