GautambudhnagarGreater noida news

रक्तदान महादान,109 बहुमूल्य रक्त हुआ एकत्रित

रक्तदान महादान,109 बहुमूल्य रक्त हुआ एकत्रित

ग्रेटर नोएडा । भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा और रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 23-4-26 दिन गुरुवार को एक रक्तदान शिविर आई आई एम टी कॉलेज नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया । रक्तदान शिविर का शुभारंभ आई आई एम टी कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर मयंक अग्रवाल ने फीता काटकर किया । शिविर में 178 बच्चो द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया जिसमें 69 बच्चे हीमोग्लोबिन कम व अन्य कमी होने की वजह से रक्तदान नहीं कर सके बाकी 109 बच्चों ने रक्तदान किया । कॉलेज के बच्चों और फेकल्टी ने शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । शिविर में मुकुल गोयल , शुभम सिंघल , अजेय गुप्ता , आलोक गोयल , कपिल गुप्ता , कपिल शर्मा , मनु जिंदल , गिरीश गुप्ता , सर्वेश अग्रवाल , अजय बिहारी दत्त ,पदमा वर्मा , किरन गुप्ता, रश्मि दत्ता , उमेश कुमार , गोविंद गुप्ता , हर्षित सिन्हा, अमित ओझा , अमित राय, अजय आर पुरी, आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button