GautambudhnagarGreater noida news

जनपद दीवानी एवं फ़ौजदारी एसोसिएशन द्वारा चैम्बर निर्माण प्रक्रिया की हुई मीटिंग 

जनपद दीवानी एवं फ़ौजदारी एसोसिएशन द्वारा चैम्बर निर्माण प्रक्रिया की हुई मीटिंग 

ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फ़ौजदारी एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को चैम्बर निर्माण प्रक्रिया की मीटिंग आहूत की गई।चैम्बर निर्माण प्रक्रिया को आगे बढाने के लिये आम सभा की गई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज भाटी बोडाकी, एडवोकेट व संचालन सचिव शोभाराम चंदीला, एडवोकेट द्वारा किया गया। मीटिंग में प्रस्ताव पारित किये गये जिनमे चैम्बर निर्माण प्रक्रिया को शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जायेगा,चैम्बर निर्माण के लिये वित्तीय व्यवस्था पर विचार करते हुए बार एसो0 की एफडी को चैम्बर निर्माण कमेटी के खाते में ट्रांसफर करते हुए एक नया खाता अलग से खुलवाया जायेगा, जिसका संचालन कमेटी के तीन वरिष्ठ सदस्यों को अधिकृत किया गया, जिनके नाम पूर्व डीजीसी देवी शरण शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश भाटी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्मुकेश कर्दम है। सहमति से आम सभा द्वारा उक्त सभी प्रस्ताव आम पारित किये गये ।

Related Articles

Back to top button