आई ई सी कालेज में वार्षिक फेस्ट “इनोविजन – 2026” का आगाज
आई ई सी कालेज में वार्षिक फेस्ट “इनोविजन – 2026” का आगाज

ग्रेटर नोएडा ।नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक टेक-कल्चरल- स्पोर्ट्स फेस्ट “इनोविजन – 2026 का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में संस्थान के संस्थान के निदेशक प्रो. विनय गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि टेकफेस्ट के दौरान तकनीकी, खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा छात्रो के चहूमुखी विकास को बल मिलता है। किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान, प्रबंधन के गुण इन कार्यक्रमों से आसानी से सीखे जा सकते हैं। संस्थान के निदेशक फार्मेसी प्रो. भानु प्रताप सिंह सागर ने छात्रो को अपने जीवन में सफल होने के लिये समय प्रबंधन, लीडरशीप तथा कम्युनिकेशन में दक्षता हासिल करने पर बल दिया । कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रोफेसर राज कमल बत्रा ने बताया कि दो दिवसीय फेस्ट के दौरान एथलीट, फुटबाल, वालीबाल, बैड्मिंटन, शतरंज, कैरम, कोड केटेलिस्ट, टेक क्विज, इ-गेम्स, शब्दे तीर, टैक पिकासो, रंगोली, जिगरबाज, ट्रैसर हैंट, रोबो रेस तथा शार्क टैंक सहित 28 स्पर्धाओं में दिल्ली एन सी आर के विभिन्न कालेजों तथा विश्वविद्यालयों के 1000 से अधिक छात्र बढ चढ कर भाग ले रहे हैं। पहले दिन वालीबाल मैच के फाईनल में आई ई सी कालेज तथा गलगोटिया विश्वविद्यालय के बीच हुए मुकाबले में गलगोटिया विश्वविद्यालय की टीम विजयी रही।टेबिल टेनिस में कृष्णा इस्टीट्यूट मोदीनगर के तरुण प्रथम रहे। कैरम में आई ई सी के कार्तिक तिवारी प्रथम रहे।टेक क्विज में आई ई सी की टीम से यश एवं मान्या उपाध्याय प्रथम रहे।रोबो रेस में आई ई सी के अंकित यादव प्रथम रहे। संस्थान के डीन एकेडमिक्स डा. बी शरण, सीएफओ अभिजीत कुमार तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षो ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक मौजूद रहे ।




