शारदा यूनिवर्सिटी द्वारा जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम में ओरल हेल्थ अवेयरनेस व डेंटल स्क्रीनिंग ड्राइव हुई आयोजित
शारदा यूनिवर्सिटी द्वारा जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम में ओरल हेल्थ अवेयरनेस व डेंटल स्क्रीनिंग ड्राइव हुई आयोजित

ग्रेटर नोएडा । शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब (लीगल एड सोसाइटी) की जुवेनाइल विंग ने, शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज़ के साथ मिलकर, गौतम बुद्ध नगर स्थित सरकारी जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम (बालकों के लिए) में रहने वाले बच्चों के लिए ओरल हेल्थ अवेयरनेस और डेंटल स्क्रीनिंग ड्राइव का आयोजन किया।इस कार्यक्रम में बच्चों को बहुत आसान तरीके से समझाया गया कि अपने दांतों को कैसे साफ रखना है। डॉक्टर ने 100 से अधिक बच्चों के दांत चेक किए और उन्हें बताया कि रोज़ सही तरीके से ब्रश कैसे करना चाहिए। उन्होंने ये भी समझाया कि अगर हम रोज़ दांत साफ रखेंगे, मीठा कम खाएंगे और सही आदतें अपनाएंगे, तो दांतों में दर्द या कीड़े नहीं लगेंगे। साथ ही बच्चों को अच्छे से अपने दांतों का ध्यान रखने की प्यारी-प्यारी बातें सिखाई गईं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मुफ्त डेंटल हाइजीन किट भी बांटी गई।
प्रो. (डॉ.) ऋषिकेश दवे डीन, शारदा स्कूल ऑफ लॉ,* ने कहा कि “इनमें से अधिकांश बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, टूटे हुए घरों या उपेक्षा और दुर्व्यवहार वाले माहौल से आते हैं, जहां उनकी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं होतीं। ऐसे हालात में दांतों की देखभाल की जानकारी और सेवाएं बहुत सीमित होती हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि उन्हें सही दांतों की आदतें सिखाना है। छोटे-छोटे कदम उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखते हैं।डॉ. स्वाती शर्मा, प्रोफेसर, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री, शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज़ जी ने कहा कि “इन बच्चों तक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना बहुत जरूरी है। सही जानकारी और समय पर जांच से दांतों की समस्याओं को आसानी से रोका जा सकता है। हमें खुशी है कि हम इस पहल के जरिए उनके जीवन में थोड़ा सकारात्मक बदलाव ला पा रहे हैं।”इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. मेघा, डॉ. वैशाली अरोरा, डॉ. मानवेंद्र सिंह सहित और भी डॉक्टर मौजूद रहे।




