GautambudhnagarGreater noida news

तुगलपुर में गूंजा सौहार्द का संदेश: होली मिलन और रोज़ा इफ़्तार एक साथ, सैकड़ों लोग कार्यक्रम में हुए शामिल

तुगलपुर में गूंजा सौहार्द का संदेश: होली मिलन और रोज़ा इफ़्तार एक साथ, सैकड़ों लोग कार्यक्रम में हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा। तुगलपुर क्षेत्र में व्यापारियों ने सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए होली मिलन और रोज़ा इफ़्तार कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन किया। व्यापारी एसोसिएशन ऑटोमोबाइल उत्तर प्रदेश के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर एकता का संदेश दिया।इस बारे में हमें दिशु सिंघल ने बताया किकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मीराज़ सिंह (विधायक, सिकंदराबाद) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि त्योहारों का असली उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने व्यापारियों की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को नई दिशा देते हैं।व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन ऑटोमोबाइल उत्तर प्रदेश द्वारा होली मिलन कार्यक्रम में, सिकंदराबाद से विधायक लक्ष्मीराज़ सिंह , अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल , करप्शन फ्री इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन भारतीय , व्यापारी सुरक्षा फॉर्म ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष अमित सिंघल जी,डीसीपी ट्रैफिक सहित सैंकड़ों लोग कार्यक्रम में हुए शामिल,सभी स्काई इस मौके पर स्वागत भी किया गया

Related Articles

Back to top button