GautambudhnagarGreater noida news

एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक को अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान

एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक को अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान

ग्रेटर नोएडा। एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक प्रशांत कुमार तिवारी को अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक आयोजन “विविधा 5.0” में उनकी कविता के प्रकाशन हेतु प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया है। यह आयोजन श्रीहिंद पब्लिकेशंस द्वारा आयोजित किया गया था। विविधा 5.0 में विश्वभर से 578 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें से 106 रचनाओं का चयन पुस्तक प्रकाशन के लिए किया गया। श्री तिवारी की कविता भी चयनित होकर प्रकाशित हुई, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button