बिलासपुर में अहिल्याबाई होलकर की मनाई 300 वीं जयंती।
बिलासपुर में अहिल्याबाई होलकर की मनाई 300 वीं जयंती।
ग्रेटर नोएडा। कस्बा बिलासपुर के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में नगर पंचायत चेयरमैनपति संजय भैया की अध्यक्षता में कार्यक्रम अहिल्याबाई होलकर की 300 की जयंती पर मनाया गया इसमें मुख्य अतिथि रहे मोहित योगी। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा संजय भैया ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का इतिहास आज भी है उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा
इस मौके पर मुख्य अतिथि मोहित योगी ने कहा कि मालवा की रानी अहिल्याबाई होलकर एक अच्छी शासक रही है जिन्होंने समाज में महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया इस मौके पर प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर देश की पहली महिला थी जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज बुलंद की। इस मौके पर विनय शर्मा ने कहा कि सन 1725 में महाराष्ट्र में जन्मी अहिल्याबाई होलकर सती प्रथा व बाल विवाह की विरोधी थी जिन्होंने भूमि सुधार के लिए काम किया इस मौके पर विपिन चौहान ने कहा कि उन्होंने महिलाओं को शिक्षित बनाने के लिए गुरुकुलों की स्थापना कराई उनके शासन में पहली बार महिला सरकारी या राज्य कार्यों के पद पर नियुक्त की गई।इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य मुकुट सिंह ने किया व हरिओम भाटी, रविंद्र,राजा भैया, अतीक पठान भी मौजूद रहे