GautambudhnagarGreater noida news

जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सपाइयों ने किया याद

जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सपाइयों ने किया याद

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर आधुनिक भारत निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि गाँधी जी ने देश को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दांडी मार्च, असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व कर हिंसा का सहारा लिए बिना औपनिवेशिक उत्पीड़न के खिलाफ देश जनता को संगठित करने का काम किया। उनका जीवन सादगी, आत्मनिर्भरता और नैतिकता का उदाहरण था। उनकी शिक्षाएं दुनिया भर में समानता और शांति के लिए आंदोलनों को प्रेरित करती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी की बड़ी मिशाल थे, वे दूरदर्शी थे जो देश को प्रगति के मार्ग पर लेकर आये। लाल बहादुर शास्त्री महात्मा गांधी के राजनीतिक शिक्षाओं से अत्यंत प्रभावित थे। ईमानदारी, विनम्रता और कड़ी मेहनत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमेशा लाल बहादुर शास्त्री को याद किया जायेगा जिन्होंने अपना जीवन भारत की प्रगति के लिए समर्पित कर दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र नागर, नरेंद्र नागर, कृष्णा चौहान, शशिबाला यादव, यूनुस प्रधान, अकबर खान, अवनीश भाटी, सुदेश भाटी, विनोद लोहिया, जुगती सिंह, नवीन भाटी, दीपक शर्मा, देवेंद्र टाइगर, कुंवर नादिर अली, नीरज भाटी एडवोकेट, विनय शर्मा, गजेंद्र यादव, कुलदीप भाटी, मुकेश्री, विक्रम टाइगर, खुशी यादव, अनीता चौहान, गौरव जाटव, जावेद अंसारी महेश चेयरमैन, प्रमोद तिवारी, राजेश कुमार गौंड आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button