दनकौर में कैंप लगाकर महिलाओं को दिलाई समाजवादी पार्टी की सदस्यता
दनकौर में कैंप लगाकर महिलाओं को दिलाई समाजवादी पार्टी की सदस्यता
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी महिला सभा द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव के नेतृत्व में दनकौर ननगर में समाजवादी महिला सभा की नगर अध्यक्ष गौरा जाटव के आवास पर सदस्यता भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में महिला असुरक्षित है। भाजपा नीयत और नीति से पूरी तरह से महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का हित समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है, पार्टी के सत्ता में रहते महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए उत्कृष्ट काम किये गये थे। इस मौके पर समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ शशि यादव ने कहा कि महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म, छेड़खानी घटनाएं के मामलों पर अंकुश लगाने में भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। महिलाओं को सुरक्षा देने में राज्य सरकार नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा महिलाओं के हित को लेकर की गई घोषणा झूठी साबित हुई है। भाजपा सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पायी है। इस मौके पर मुख्य रुप से नरेंद्र नागर, देवेंद्र नेता जी भट्टा, दयाराम शास्त्री, महेश जाटव,अमित रौनी, वीरपाल नागर गौरा जाटव, काजल यादव, कुलदीप भाटी, मुकेश्री, रुकसार बेगम, सरोज खारी, हुकुम सिंह भारती,अनुज नागर, सुमित्रा, सुखवीरी, जयवती, शीतल, शशि, यशपाल भाटी, राकेश गौतम, जोरा भाटी, मुरारीलाल गौतम, कमल सिंह, दीपिका, मोनिका, भावना, अफसाना, अनीसा विमलेश, माया, सुनीता, संजीदा, चांदनी, नगीना केसर, आदि मौजूद रहे।