अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के जन सेवा केंद्रों पर आयोजित हुआ योग कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के जन सेवा केंद्रों पर आयोजित हुआ योग कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

गौतमबुद्धनगर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के अवसर पर CSC e-Governance Services India Limited (CSC-SPV) के तत्वावधान में जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न जन सेवा केन्द्रों पर योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 07:00 बजे जन सेवा केन्द्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण (Live Telecast) से हुआ। उपस्थित सभी नागरिकों एवं अतिथियों ने प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी संबोधन एवं योग कार्यक्रम का सामूहिक अवलोकन किया।
इसके उपरांत भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित योग करने का संकल्प लिया।
जनपद में कुल 120 जन सेवा केन्द्रों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 1500 नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनपद के सभी वीएलई (Village Level Entrepreneurs) ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा स्थानीय स्तर पर योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया।युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति।इस अवसर पर जिला प्रबंधक, सीएससी गौतमबुद्धनगर पंकज शर्मा ने कहा कि जन सेवा केन्द्र केवल डिजिटल सेवाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याणकारी अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन इसी जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नागरिकों ने प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।सीएससी -एसपीवी उत्तर प्रदेश ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा जनपद के समस्त वीएलई एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंकज शर्मा सुभाष नागर पवन कुमार सुरेन्द्र भाटी रवि मकोड़ा योगेश टाइगर सोनू मोहित किरणपाल बॉबी आदि लोग मौजूद रहे




