GautambudhnagarGreater noida news

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा ने मनाया योगा दिवस, 750 से अधिक लोग हुए शामिल

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा ने मनाया योगा दिवस, 750 से अधिक लोग हुए शामिल

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेपी अमन सोसायटी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अश्वनी कंसल, सीनियर कंसल्टेंट – इंटरनल मेडिसिन, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया वहीं, समृद्धि लक्सरिया एवेन्यू, सेक्टर-150 में आयोजित योग सत्र में डॉ. संदीप नागर, कंसल्टेंट – रूमेटोलॉजी, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने योग के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग जोड़ों, मांसपेशियों एवं संपूर्ण शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने कहा कि योग न केवल रोगों की रोकथाम में मदद करता है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है।

इसके अतिरिक्त, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा परिसर में भी चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किया गया, जहां नियमित योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रमों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जेपी अमन सोसायटी में लगभग 500 लोगों, समृद्धि लक्सरिया एवेन्यू में करीब 250 लोगों तथा यथार्थ हॉस्पिटल परिसर में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नियमित योगाभ्यास, संतुलित जीवनशैली और रोगों की रोकथाम के प्रति प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य संवर्धन एवं सामुदायिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button