GautambudhnagarGreater noida news

13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से वीएसआईईटी ने किया एमओयू, विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर

13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से वीएसआईईटी ने किया एमओयू, विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर

ग्रेटर नोएडा। विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एंड इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने और उनके रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान ने 9 अगस्त को अमेरिका, सिंगापुर सहित भारत और विदेशों की 13 प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया।इन समझौतों में वीएसआईईटी यूएसए, सिंगापुर एवं भारत सहित देश-विदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां एवं संस्थाएं शामिल हैं। इनमें यूएसए का जेपीआईबीआई मैनेजमेंट ग्रुप, वेगा (यूएसए), हैकी सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य संस्थाएं प्रमुख हैं।

एमओयू के माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उद्यमिता, डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सिक्योरिटी और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक एवं रोजगारपरक क्षेत्रों में मेंटोरिंग, प्रशिक्षण और इंडस्ट्री सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक औद्योगिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।संस्थान के चेयरमैन सुजीत रॉय के मार्गदर्शन तथा डॉ. ए.पी. श्रीवास्तव, निदेशक और डॉ. विजय कुमार यादव, डीन एकेडमिक्स-इंजीनियरिंग, वीएसआईईटी के नेतृत्व में की गई यह पहल विद्यार्थियों को उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।संस्थान प्रबंधन का मानना है कि इन समझौतों से विद्यार्थियों में उद्योगोन्मुख कौशल, वैश्विक अनुभव और व्यावसायिक दक्षता विकसित होगी। साथ ही उन्हें बेहतर रोजगार, प्रशिक्षण और उद्यमिता के अवसर प्राप्त होंगे।

Related Articles

Back to top button