दादरी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कठैड़ा गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन। स्थानीय कांग्रेस संगठन के सशक्तिकरण, जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
दादरी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कठैड़ा गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन। स्थानीय कांग्रेस संगठन के सशक्तिकरण, जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा ।दादरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम कठैड़ा में एक महत्वपूर्ण ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का उद्देश्य स्थानीय कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाना, क्षेत्र की जनसमस्याओं को समझना एवं केंद्र की भा०ज०पा सरकार द्वारा महिला आरक्षण के मुद्दे पर की जा रही छद्म राजनीति को जनता के बीच उजागर करना रहा।ग्राम चौपाल में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है, जबकि वर्तमान केंद्र सरकार महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज भा०ज०पा द्वारा देश में अराजक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है और धनबल व साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के सहारे चुनाव जीतने की प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है बंगाल इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की राजनीति का डटकर विरोध करेगी और जनता के वास्तविक मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। साथ ही उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया।जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया और कहा कि हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुने और उनका समाधान कराने के लिए संघर्ष करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।ब्लॉक अध्यक्ष तीरथराम वाल्मीकि ने स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी, बेरोजगारी एवं किसानों की समस्याएं गंभीर हैं, जिन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाधान के लिए संघर्ष करेगी।ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, बढ़ती गर्मी में बिजली की समस्या, शिक्षित युवाओं में रोजगार व शैक्षणिक सत्र में नर्सरी स्कूलों में दाखिले की समस्या से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने इन समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तीरथ राम वाल्मीकि, रिजवान चौधरी, प्रिन्स भाटी एडवोकेट, मुकेश शर्मा, धर्मवीर प्रधान, कपिल भाटी एडवोकेट सुबोध भट्ट, नीरज शर्मा, सचिन शर्मा, गजन प्रधान, विनोद शर्मा, जीतराम भाटी, मंतेश, प्रदीप राणा, राजकुमार खटाना, अंकुर भाटी, लीलू, हिमांशु, गौरव, सचिन सिंह, सन्नी बैंसला, सुमित भाटी, गौरव, रविंद्र, अर्पित, करण सिंह, अतुल, सचिन, चेतन, हरित भाटी, नरेंद्र सैनी, जगेश मौजूद रहे




