ओम पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ओम पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा, 4 जुलाई। ओम पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से “अधिक से अधिक वृक्ष लगाओ” का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रकम सिंह बंसल, विद्यालय के निदेशक श्री संजू भाटी एवं प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर ने विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री रकम सिंह बंसल ने कहा कि वृक्ष धरती के अमूल्य आभूषण हैं। हमें अपनी पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।




