GautambudhnagarGreater noida newsNoida

गोपाल नमो सेवा केंद्र ने किया 30 वें नि:शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन 

गोपाल नमो सेवा केंद्र ने किया 30 वें नि:शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन 

ग्राम गढ़ी चौखंडी में गोपाल नमो सेवा केंद्र ने बनाए नि:शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड ।

श्री जगन्नाथ मंदिर में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता से नि:शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी के नेतृत्व में चल रहे गोपाल नमो सेवा केंद्र के माध्यम से नोएडा सेक्टर 121 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को मेगा नि :शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में नोएडा में निवासरत विभिन्न राज्यों के कुल 60 से अधिक लोगों ने सहभागिता की जिसमें से पात्र पाए गए 40 लोगों के आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड बनाने और अपडेशन का कार्य किया गया। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उपस्थित होकर लाभार्थियों को नि:शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड देकर सम्मानित किया और जनपद में आयुष्मान से सम्बंधित अस्पतालों की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा , सुकन्या समृद्धि ,जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी , युवा स्वरोजगार ,विधवा पेंशन, शादी अनुदान , पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित लगभग 25 से अधिक योजनाओं की संपूर्ण जानकारी वहां उपस्थित लोगों को प्रदान की। कैंप का आयोजन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद बहल ,धनेश्वर नायक, अभिमन्यु परीदा, प्रशांत कलर,भारत प्रधान किशोर, दिलीप ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा समाजसेवी & युवा एकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक राहुल शर्मा , युवा टीम सर्फ़ाबाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू यादव, आतंकवादी विरोधी संगठन के जिला अध्यक्ष हरवीर यादव ,एडवोकेट काजल गुप्ता सहित संपूर्ण गोपाल नमो सेवा केंद्र की टीम मौजूद रही। जनपद में निवासरत पात्र लोग C 62, सेक्टर 65 स्थित कैंप कार्यालय से जुड़कर सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ साथ योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button