मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में 23 होटलों का किया गया व्यापक निरीक्षण।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में 23 होटलों का किया गया व्यापक निरीक्षण।

ग्रेटर नोएडा । पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से गुरुवार को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में 23 होटलों का व्यापक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण करते हुए होटल प्रबंधन, कर्मचारियों एवं आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग का सजीव प्रदर्शन कर प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें लगभग 787 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी होटल संचालकों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों को सदैव क्रियाशील अवस्था में रखने, फायर सेफ्टी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन निकास द्वारों (Emergency Exits) को हर समय बाधा-मुक्त रखने के निर्देश दिए गए।कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर निरीक्षण, जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को न्यूनतम किया जा सके तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।




