GautambudhnagarGreater noida news

विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गौतमबुद्ध नगर में अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों से संवाद,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर हुए शामिल 

विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गौतमबुद्ध नगर में अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों से संवाद,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर हुए शामिल 

गौतमबुद्धनगर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास, विश्वास एवं जनभागीदारी के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गौतमबुद्ध नगर जनपद में अल्पसंख्यक समाज के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी वर्ग के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर बासित अली के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी, विशेष जनसंपर्क अभियान सैयद अहसान अख्तर ने गौतमबुद्ध नगर जनपद के बुद्धिजीवी अल्पसंख्यक समाज के लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अल्पसंख्यक समाज के हित में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर भाजपा गौतमबुद्ध नगर के उपाध्यक्ष

सत्येंद्र नागर , भूपेश एवं भाजपा ग्रेटर नोएडा के महामंत्री रवि श्रीवास्तव उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डॉ. राणा, डॉ. ताहा, डॉ. इरम, इंजीनियर ताहा, पर्यावरणविद् अभिष्ट गुप्ता, जे.एस. बेदी सहित अल्पसंख्यक समाज के अनेक प्रबुद्ध एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित बुद्धिजीवियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास, सुशासन एवं समावेशी प्रगति की सराहना की।सैयद अहसान अख्तर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचा है तथा अल्पसंख्यक समाज भी इन योजनाओं से व्यापक रूप से लाभान्वित हुआ है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button