जो लोग भगवान राम के नाम पर राजनीति कर सत्ता में आए, आज उन्हीं के संरक्षण में हो रहा रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़। अशोक कमांडो
जो लोग भगवान राम के नाम पर राजनीति कर सत्ता में आए, आज उन्हीं के संरक्षण में हो रहा रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़। अशोक कमांडो

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग भगवान राम के नाम पर राजनीति कर सत्ता में आए, आज उन्हीं के संरक्षण में रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
अशोक कमांडो ने कहा कि अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए धन, गहनों और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी की जा रही है, लेकिन भाजपा सरकार एफआईआर करने के बजाय उन्हें दबाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि यही आरोप किसी विपक्षी राज्य या विपक्ष से जुड़े संस्थान पर लगे होते तो ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियां तत्काल कार्रवाई में जुट जातीं, लेकिन राम मंदिर से जुड़े मामलों में सरकार की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पहले भी दस्तावेजों के साथ भूमि खरीद में कथित घोटालों का खुलासा कर चुके हैं। करोड़ों रुपये की जमीनों को कुछ ही मिनटों में कई गुना अधिक कीमत पर खरीदने के आरोप सामने आए, लेकिन आज तक किसी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों के संरक्षण के लिए काम कर रही है।अशोक कमांडो ने कहा कि मंदिर से जुड़े कई पूर्व कर्मचारी, दानपेटी की गणना में शामिल रहे लोग तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े व्यक्तियों द्वारा लगातार वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। इसके बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही और जांच के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि आखिर रामभक्तों के चढ़ावे और मंदिर की संपत्तियों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता से क्यों बचा जा रहा है।प्रदेश सचिव मोहम्मद अजहर ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। उनकी आस्था से जुड़े किसी भी मामले में भ्रष्टाचार या अनियमितता को छिपाने का प्रयास देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देना बंद कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।प्रदेश सचिव दर्शन शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर-शहर जाकर जनता को इस मुद्दे से अवगत कराएंगे तथा रामभक्तों के चढ़ावे और मंदिर संपत्तियों की निष्पक्ष जांच की मांग को जनआंदोलन का रूप देंगे।पार्टी के प्रवक्ता राम गुप्ता ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग कहते थे कि “जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे” अब उनको जनता ढूंढ रही है। इस अवसर पर आकाश सोनी, प्रमोद चौधरी, संदीप भाटी, टाइगर आदि मौजूद रहे।




