GautambudhnagarGreater noida news

सीएसआर पहल के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दूरियाई में 250 विद्यार्थियों को शैक्षिक किट एवं राशन सामग्री वितरित

सीएसआर पहल के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दूरियाई में 250 विद्यार्थियों को शैक्षिक किट एवं राशन सामग्री वितरित

ग्रेटर नोएडा । सामाजिक सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा एक निजी कंपनी के सहयोग से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर ) के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, दूरियाई में शैक्षिक किट एवं राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत 250 विद्यार्थियों को शिक्षा किट एवं राशन सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा उनके परिवारों को सहयोग प्रदान करना था। शैक्षिक किट प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।इस अवसर पर तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की सचिव पूजा चौहान एवं संस्थापक विजय चौहान की सहभागिता रही। कार्यक्रम का मार्गदर्शन एवं संरक्षक मास्टर बाल चंद नागर एवं बबिता जी और टीम के नेतृत्व में किया गया।तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा समय-समय पर सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षा, पोषण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहयोग पहुँचाकर बच्चों की शिक्षा एवं उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।

Related Articles

Back to top button