GautambudhnagarGreater Noida

आज देश की लड़कियां आगे आकर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हैं,जरूरत है, उन्हें संसाधन उपलब्ध कराने की। धीरेन्द्र सिंह 

आज देश की लड़कियां आगे आकर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हैं,जरूरत है, उन्हें संसाधन उपलब्ध कराने की। धीरेन्द्र सिंह
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। मगंलवार को जहांगीरपुर देहात के ग्राम नगलिया में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में कुमारी रेखा मीणा व अन्य लडकियों ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को अपने संस्मरण व्यक्त करते हुए कहा कि
आज देश की लड़कियां आगे आकर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हैं,जरूरत है, उन्हें संसाधन उपलब्ध कराने की।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि जेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “अखंड भारत का सपना महात्मा गांधी और उन स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था, जिन्होंने इसे पूरा करने के लिए, अपने प्राण न्योछावर कर दिए, आज उसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। यह खुशी की बात है की आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। यह भारत के लिए भी बड़े गौरव की बात है।”जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि “लगभग 500 वर्षों के वनवास बाद, अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या, देश के लोगों के लिए आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है।”जेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह ने उपरोक्त ग्राम की उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही तकरीबन 40 छात्राओं का शॉल भेंट कर उत्साहवर्धन किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, क्योंकि तभी हम देश को स्वच्छ रख पाएंगे।” इस मौके पर उपजिलाधिकारी जेवर  अभय प्रताप सिंह तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button