GautambudhnagarGreater noida news

राशन की समस्या को लेकर आप ने उठाई आवाज, रायपुर बांगर की महिलाओं को अधिकारियों से मिला आश्वासन

राशन की समस्या को लेकर आप ने उठाई आवाज, रायपुर बांगर की महिलाओं को अधिकारियों से मिला आश्वासन

ग्रेटर नोएडा। रायपुर बांगर गांव में राशन वितरण की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने ग्रामीण महिलाओं के साथ आवाज उठाई। पार्टी की जिला संगठन मंत्री स्वाति सिन्हा ने महिलाओं की समस्या को अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड में परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम दर्ज होने के बावजूद उन्हें उसी अनुपात में राशन नहीं मिल रहा है।जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। इस पर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। इस दौरान जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी ने भी पूरा सहयोग किया।आम आदमी पार्टी ने कहा कि राशन कार्ड में दर्ज पात्र सदस्यों की संख्या के अनुसार राशन मिलना लोगों का अधिकार है। पार्टी ने मांग की कि राशन वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता होने पर जांच कर पात्र परिवारों को नियमानुसार पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए।

Related Articles

Back to top button