खेरली मोड़ पर JMB ट्रैक्टर्स एजेंसी का भव्य उद्घाटन, हजारों लोगों ने की शिरकत
खेरली मोड़ पर JMB ट्रैक्टर्स एजेंसी का भव्य उद्घाटन, हजारों लोगों ने की शिरकत

दनकौर। दनकौर क्षेत्र के खेरली मोड़ पर स्वराज कंपनी की JMB ट्रैक्टर्स एजेंसी का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों के साथ बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग पहुंचे। कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की मौजूदगी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
उद्घाटन समारोह में हजारों लोगों ने पहुंचकर एजेंसी संचालक अचपल भाटी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों और किसानों ने नई ट्रैक्टर एजेंसी खुलने पर प्रसन्नता जताई।
एजेंसी संचालक अचपल भाटी ने उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, किसानों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का सहयोग और विश्वास उनके लिए महत्वपूर्ण है तथा एजेंसी के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान एजेंसी परिसर में लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। उद्घाटन समारोह को लेकर खेरली मोड़ क्षेत्र में पूरे दिन चहल-पहल का माहौल रहा। स्वराज कंपनी की ट्रैक्टर एजेंसी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को स्थानीय स्तर पर ट्रैक्टर और संबंधित सेवाओं की सुविधा मिलने की उम्मीद है।




