GautambudhnagarGreater Noida

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा में मनायी ग‌ई गणितज्ञ रामानुजन की जन्म जयंती।दो दिन तक चले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गणित विशेषज्ञ रहे मौजूद

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा में मनायी ग‌ई गणितज्ञ रामानुजन की जन्म जयंती

दो दिन तक चले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गणित विशेषज्ञ रहे मौजूद

शफी मौहम्मद सैफी

नौयडा: गणित के पितामह कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ रामानुजन की जन्म जयंती प्रदेश के विभिन्न स्कूलों महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाई जाती है ।इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भी गणितज्ञ रामानुजन की जन्म जयंती गणित दिवस के रूप में मनाई गई! इस अवसर पर 2 दिन तक चले इस कार्यक्रम को देश के जाने-माने गणितज्ञ और विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर और गणित विशेषज्ञ की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मोहाली से प्रोफेसर कृष्णेन्दु ज्ञानोपाध्याय एवं जे एन यू दिल्ली से आए प्रोफेसर डॉक्टर मनोज वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणित से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। तथा गणित संबंधी समस्याओं और उनका समाधान जैसे गहन विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए गणित को

जीवन का महत्व पूर्ण अंग बताया।

तथा गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को वर्ष 2023 के पठन-पाठन के क्षेत्र में उत्कृष्ट विश्वविद्यालय का खिताब प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया 24 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह का आयोजन उपराष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पूर्ण किया जाएगा।इस कार्यक्रम में गणित विभाग के गणित प्रोफेसर ,गणितज्ञ, विश्वविद्यालय के गणित विभाग से जुड़े छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफलता की सोपान पर अग्रसर करने वालों में प्रोफेसर अमित उजालयन (H.O.D), प्रोफेसर फहेद जुल्फिकार, प्रोफेसर K. Gangopadhyay IISER Mohali, प्रोफेसर डॉक्टर मनोज वर्मा ,जेएनयू दिल्ली, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर हिमांशु चौधरी ,डॉक्टर के पी सिंह ,डॉ प्रतीक गुप्ता, मिस नितिन ,डॉक्टर मीना मीनाक्षी यादव, मिस यशिका । वह स्कॉलर्स में मिस अंजलि, मिस्टर प्रभात कुमार, मिस्टर नीरज कुमार तोमर, मिस आकांक्षा , मिस दीक्षा सुंदर्याल, मिस विशाखा चौहान व अन्य गणित के मास्टर्स ,स्कॉलरशिप मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button