ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा महिला अधिवेशन” का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा महिला अधिवेशन” का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव सोनिका आनंद द्वारा महिला सशक्तिकरण, सहभागिता एवं संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा में एक भव्य एवं ऐतिहासिक “महिला अधिवेशन” का सफल आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर से लेकर विभिन्न प्रदेशों की महिला कार्यकारिणियों की पदाधिकारीगण तथा हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए इसे एक सशक्त और प्रेरणादायी मंच प्रदान किया।इस भव्य महिला अधिवेशन में इंदिरा कपिलावे, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को विशेष ऊर्जा, प्रेरणा और दिशा प्रदान की। उनके उद्बोधन ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और राजनीतिक भागीदारी जैसे विषयों पर उपस्थित महिलाओं में नई चेतना का संचार किया। अधिवेशन में अतिविशिष्ट अतिथि याशिका चौहान के साथ-साथ ऋचा सिंह, कमलेश सहरावत एवं नेल्लुतला प्रसंथी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को वैचारिक मजबूती प्रदान की। सभी वक्ताओं ने महिला नेतृत्व, संगठन में महिलाओं की भूमिका तथा समाज में उनके सशक्त योगदान पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में जोगिन्दर सिंह अवाना, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल राजस्थान; जनार्दन भाटी, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर तथा निशान्त भाटी, युवा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। उनके मार्गदर्शन एवं उपस्थिति से संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और भविष्य की रणनीति को लेकर स्पष्ट संदेश मिला।यह महिला अधिवेशन राष्ट्रीय लोकदल के महिला सशक्तिकरण के संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने वाला, संगठन को नई दिशा देने वाला तथा महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक भागीदारी को मजबूती प्रदान करने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध हुआ।




