एच एल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने पलवल डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप (2026–27) में किया शानदार प्रदर्शन,जीते पदक
एच एल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने पलवल डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप (2026–27) में किया शानदार प्रदर्शन,जीते पदक

ग्रेटर नोएडा ।एच एल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने पलवल डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप (2026–27) में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, आत्मविश्वास एवं मेहनत के बल पर कुल 7 स्वर्ण, 12 रजत एवं 3 कांस्य पदक प्राप्त किए।स्वर्ण पदक विजेता हैरी भाटी, विष्णु बिधूड़ी, अनीकेत, शिवम पासवान, चिराग शर्मा, आरोही भाटी एवं मयंक रहे । विद्यालय के मैनेजर साहब लेखराज सिंह एवं डायरेक्टर सुनील कुमार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना की तथा प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।




