विश्व चॉकलेट दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
विश्व चॉकलेट दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

ग्रेटर नोएडा । विश्व चॉकलेट दिवस के विशेष अवसर पर जी डी गोयंका पब्लिक, स्कूल स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में कक्षा XI ‘अ’ के विद्यार्थियों द्वारा एक मनमोहक एवं मनोरंजक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस विशेष सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में प्रेम, खुशी, मिठास, सकारात्मकता और आपसी सौहार्द के महत्व को उजागर करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सुंदर प्रार्थना एवं गीत से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक सुंदर एवं संदेशपरक स्किट रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने जीवन में प्रेम और एक-दूसरे के प्रति सहयोग एवं सम्मान की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।कक्षा XI के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस विशेष सभा को यादगार बना दिया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को चॉकलेट डे की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिस प्रकार चॉकलेट अपने मीठे स्वाद से जीवन में मिठास घोलती है, उसी प्रकार हमें भी अपने अच्छे विचारों, मधुर वचनों, प्रेम, काइंडनेस और सकारात्मक व्यवहार से अपने आसपास के लोगों के जीवन में खुशियों और मिठास का संचार करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव प्रेम, सौहार्द और मानवता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।।




