GautambudhnagarGreater noida news

सपा ने जन-पंचायत के माध्यम से विधानसभा चुनाव की तैयारी की शुरुआत

सपा ने जन-पंचायत के माध्यम से विधानसभा चुनाव की तैयारी की शुरुआत

ग्रेटर नोएडा ।रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा दादरी के गांव पल्ला में पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान के नेतृत्व में एक जन पंचायत का आयोजन कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की शुरुआत की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा शासन काल में देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, युवाओं बेरोजगारी की मार झेल रहे है। देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार जनता पूरी तरह से प्रताड़ित है। उन्होंने कहा कि सरकार दमनकारी नीति अपनाते हुए पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रही है। आज देश के किसान परेशान है, उन्हें उनके हक नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि सपा सरकार कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुत काम किया था । लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद प्रदेश में विकास पूरे तरह से ठहर गया है। भाजपा सरकार विकास के नाम पर बताने के लिए कुछ भी नहीं है, वह तो जनता का मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से बब्बल भाटी, कृष्णा चौहान, सुनीता यादव, अक्षय चौधरी, विनीत यादव, हरबीर प्रधान, विनोद लोहिया, जगवीर नम्बरदार, रोहित मत्ते गुर्जर, मेंहदी हसन, दीपक शर्मा, कुलदीप भाटी, विकास भनोता, जुगति सिंह, हरीश खारी, हुकुम सिंह भारती, मुकेश सिसोदिया, विक्रम टाइगर, अजय भाटी, सोकत अली चेची, गौरव भाटी, अनिल नागर, देवेंदर भाटी, हारून सैफी, मोहित नागर, प्रशांत पाली, राजेश नागर, दीपक नागर, विपिन नागर, हरेन्दर लाला, विशेष भाटी, गजेंदर रावल मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button