शारदा स्कूल ऑफ लॉ एवं शारदा हॉस्पिटल द्वारा किशोरों हेतु त्वचा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान हुआ आयोजित
शारदा स्कूल ऑफ लॉ एवं शारदा हॉस्पिटल द्वारा किशोरों हेतु त्वचा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा: शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब (लीगल एड सोसाइटी) की जुवेनाइल विंग द्वारा शारदा हॉस्पिटल, शारदा विश्वविद्यालय के सहयोग से गौतम बुद्ध नगर स्थित राजकीय किशोर अवलोकन गृह (बालक) में “डर्मेटोलॉजी केयर कैंप एवं हाइजीन किट-मेडिसिन वितरण अभियान”का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष स्वास्थ्य जागरूकता पहल किशोरों में त्वचा संबंधी समस्याओं, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 100 से अधिक किशोरों की त्वचा संबंधी प्राथमिक जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं। जांच के दौरान एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन, खुजली, दाद, त्वचा संक्रमण, पोषण की कमी से जुड़ी समस्याएँ एवं स्वच्छता से संबंधित सामान्य त्वचा रोगों की पहचान की गई। विशेषज्ञों ने किशोरों को दैनिक स्वच्छता, साफ-सफाई, संतुलित आहार, त्वचा की देखभाल एवं संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में किशोरों को आवश्यक दवाइयों के साथ हाइजीन किट भी वितरित की गईं ताकि वे स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें। यह पहल केवल चिकित्सा सहायता तक सीमित न होकर स्वास्थ्य शिक्षा एवं संवेदनशील सामाजिक सहभागिता का एक महत्वपूर्ण प्रयास रही।जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने कहा: “इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान किशोरों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज एवं शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता से किशोरों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।”शारदा स्कूल ऑफ लॉ के डीन प्रो. (डॉ.) ऋषिकेश दवे ने कहा: “किशोरों का स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं सामाजिक विकास समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।” शारदा हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राम मूर्ति शर्मा ने कहा: “यह अभियान केवल उपचार प्रदान करने तक सीमित नहीं था, बल्कि किशोरों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आत्म-देखभाल के प्रति जागरूक करने की एक सार्थक पहल भी रही।” कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. सुनीत कुमार घई, अश्वनी पंवार,डॉ. वैशाली अरोड़ा, डॉ. मानवेंद्र सिंह,सहित डॉ. सत्या, डॉ. सिमरन एवं डॉ. गोपाल, धर्मेंद्र कुमार , अमाया, रिमझिम आदि मौजूद रहे।




