GautambudhnagarGreater Noida

ग्राम कनरसा में यौन और प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस मनाया गया।

ग्राम कनरसा में यौन और प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस मनाया गया।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा।एशियन पेंट्स के सहयोग से उन्नयन समिति द्वारा संचालित परियोजना तरंगिनी के अन्तर्गत ग्राम कनरसा में यौन और प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण दिन का उद्देश्य यौन और प्रजनन स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता और शिक्षा को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम प्रबन्धक गिजाला परवीन ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सभी लाभार्थियों को सम्पूर्ण यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी व यौन और प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में चर्चा की व इसके निवारण पर भी बात की।इस अवसर पर पोस्टर गतिविधियां भी आयोजित की गई जिसमे गर्भवती महिला, धात्री माता व किशोरियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में एएनएम कार्यकर्ता मंजू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजबाला, प्रधानाध्यापिका आशा, अध्यापिका मनीषा व ममता मौजूद रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में समन्वक रेखा, विशाखा व अंजू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button