शारदा हॉस्पिटल के प्रो. (डॉ.) देवेंद्र कुमार सिंह को वर्ल्ड पल्मोनरी कांग्रेस 2026 में प्रतिष्ठित (UAPM) फेलोशिप सम्मान से किया गया सम्मानित।
शारदा हॉस्पिटल के प्रो. (डॉ.) देवेंद्र कुमार सिंह को वर्ल्ड पल्मोनरी कांग्रेस 2026 में प्रतिष्ठित (UAPM) फेलोशिप सम्मान से किया गया सम्मानित।

ग्रेटर नोएडा: शारदा हॉस्पिटल के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) देवेंद्र कुमार सिंह को इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित वर्ल्ड पल्मोनरी कांग्रेस 2026 के दौरान यूनाइटेड एकेडमी ऑफ पल्मोनरी मेडिसिन (UAPM) की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें पल्मोनरी मेडिसिन के क्षेत्र में उनकी वर्षों की समर्पित सेवाओं, अकादमिक योगदान और पेशेवर उत्कृष्टता को देखते हुए प्रदान किया गया। यह फेलोशिप चिकित्सा शिक्षा, शोध और मरीजों की बेहतर देखभाल के प्रति उनके निरंतर योगदान को भी मान्यता देती है। इस वर्ष देशभर से केवल पांच चिकित्सकों को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया। इनमें दिल्ली के डॉ. राजकुमार, जो VPCI के निदेशक हैं, और केरल के डॉ. टोनी सहित अन्य प्रमुख पल्मोनोलॉजिस्ट शामिल रहे। प्रो. (डॉ.) देवेंद्र कुमार सिंह का इस सूची में शामिल होना शारदा हॉस्पिटल के लिए गर्व का विषय माना गया।प्रो. (डॉ.) देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा: “यह सम्मान केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि शारदा हॉस्पिटल की पूरी टीम, मेरे सहयोगियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों की पहचान है। यह सम्मान मुझे रेस्पिरेटरी मेडिसिन के क्षेत्र में बेहतर उपचार, शोध और मेडिकल एजुकेशन के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। मेरा प्रयास हमेशा रहेगा कि मरीजों को विश्वस्तरीय और साक्ष्य-आधारित चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए तथा युवा डॉक्टरों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलता रहे।”शारदा केयर और शारदा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषभ गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए प्रो. (डॉ.) देवेंद्र कुमार सिंह को बधाई दी।




