GautambudhnagarGreater noida news

इकोटेक-3 में जलभराव पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का एक्शन, मौके पर शुरू कराया समाधान कार्य

इकोटेक-3 में जलभराव पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का एक्शन, मौके पर शुरू कराया समाधान कार्य

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में गंभीर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एन.जी. के निर्देशन और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव के नेतृत्व में अधिकारियों ने इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

महाप्रबंधक (परियोजना) आशीष कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर और मैनेजर प्रशांत कुमार ने पूरी जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। जांच के दौरान डीएससी रोड पर बनी कलवर्ट को जल निकासी में बाधक पाए जाने पर अधिकारियों ने मौके पर ही कर्मचारियों और मशीनरी को लगाकर उसे खोलने, चौड़ा करने और गहरा करने का कार्य शुरू करा दिया।प्राधिकरण ने भरोसा दिलाया है कि जहां-जहां जल निकासी में बाधाएं मिलेंगी, उन्हें तत्काल दूर किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पंप, मशीनरी और कर्मचारियों की तैनाती कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने ने भी प्राधिकरण की त्वरित कार्रवाई और अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए समाधान होने तक पूरा सहयोग देने की बात कही।

Related Articles

Back to top button