GautambudhnagarGreater noida news

दनकौर के वार्ड-8 प्रेमपुरी में नई आरसीसी सड़क का शुभारंभ, स्थानीय लोगों में खुशी

दनकौर के वार्ड-8 प्रेमपुरी में नई आरसीसी सड़क का शुभारंभ, स्थानीय लोगों में खुशी

दनकौर । दनकौर कस्बे के वार्ड संख्या-8 स्थित प्रेमपुरी मोहल्ले में लंबे समय से जर्जर पड़ी आरसीसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में किया गया। यह सड़क जीवन ज्योति हॉस्पिटल के पास पूर्व चेयरमैन अजय भाटी के कोने से लेकर साबिर नेता के निवास तक बनाई जाएगी।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लंबे समय से आवागमन में परेशानी हो रही थी। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।उद्घाटन कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुल्तान नागर, सभासद रवि नागर, जगदीश चंद्र अग्रवाल, राकेश गोयल, साबिर नेता, राजेंद्र मिस्त्री, राजा इलेक्ट्रॉनिक्स, दिनेश नागर, पूर्व सभासद पप्पी, राशिद और राजू बर्गर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस दौरान उपस्थित लोगों ने सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Back to top button