राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नवनियुक्त ‘संसदीय बोर्ड’ की पहली ऐतिहासिक बैठक संपन्न।
राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नवनियुक्त ‘संसदीय बोर्ड’ की पहली ऐतिहासिक बैठक संपन्न।

ग्रेटर नोएडा।नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त संसदीय बोर्ड की पहली बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। पूर्व सांसद और संसदीय बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष के.सी. त्यागी जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी सहित बोर्ड के सभी वरिष्ठ सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
संसदीय बोर्ड की बैठक के मुख्य बिंदु:
रणनीति पर मंथन: बोर्ड ने पार्टी के आंतरिक मामलों, आगामी चुनावी रणनीतियों और जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। NDA को मजबूती: RLD ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के एक मजबूत घटक दल के रूप में अपनी प्राथमिकताओं पर चर्चा की और NDA की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। विविध और व्यापक प्रतिनिधित्व: चौधरी जयंत सिंह जी ने रेखांकित किया कि इस संसदीय बोर्ड में न केवल पार्टी से जुड़े लोग शामिल हैं, बल्कि समाज में व्यापक प्रभाव रखने वाले प्रतिष्ठित बाहरी नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है। जवान और किसान को सर्वोच्च सम्मान: इस सर्वोच्च संसदीय बोर्ड में रिटायर्ड मेजर बिशम्बर दयाल और वरिष्ठ किसान नेता युद्धवीर सिंह को शामिल कर RLD ने सही मायनों में ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे को चरितार्थ किया है। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने एक सुर में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।




